मध्यप्रदेश

रीवा जिले के गुढ़ तहसील की दरगाह में तोड़फोड़ और भगवा झंडा फहराने से मचा बवाल

There was a ruckus due to vandalism and hoisting of saffron flag at the dargah of Gurh tehsil of Rewa district

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
रीवा: गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम गोरगी स्थित हजरत सय्यदी सिपह सालार गाजी रहमतुल्ला अलेह की दरगाह में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर गुंबद पर भगवा झंडा फहरा दिया। यह घटना 15 एवं 16 अगस्त 2025 की दरमियानी रात घटित हुई।
मुस्लिम समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस कृत्य को दरगाह की पवित्रता को अपवित्र करने वाला बताते हुए गहरा विरोध दर्ज कराया है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह की हरकत न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है बल्कि भारतीय संविधान और कानून की धाराओं 153A, 295, 295A, 296, 297, 298, 427, 120B एवं 34 का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। मुस्लिम समाज का कहना है कि यह साजिशन किया गया कृत्य जिले के साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने और सामाजिक सौहार्द को खंडित करने की मंशा से किया गया है।
मामले को गंभीर बताते हुए समुदाय ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर शीघ्र ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button