रजिस्ट्री के दौरान की गई थी गड़बड़ी

There was a mistake during registration

बिलासपुर। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान कार्बन कापी में छेड़छाड़ कर की गई 26 साल पुरानी ठगी का राज खुलने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दस्तावेज लेखक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में कुछ आरोपित अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। नागपुर निवासी और एसईसीएल जमुना-कोतमा एरिया में सुरक्षा अधिकारी रहे अरुण कुमार दुबे ने धोखाधज्ञड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में उन्होंने मोपका स्थित रामफल कैवर्त की जमीन को सुरेश मिश्रा से खरीदी थी। तब सुरेश ने बताया था कि रामफल ने उसे मुख्तियारनामा दिया है। इसी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। खरीद के बाद से ही जमीन पर उनका कब्जा बना हुआ था।

Exit mobile version