हमर प्रदेश/राजनीति

2023 में भाजपा की कोई चुनौती ही नहीं, कांग्रेस की 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनेगी – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपने दल के अंदर मचे भागमभाग को देखें, किस प्रकार नंदकुमार साय जैसे वरिष्ठ नेता को भी भाजपा में घुटन महसूस होने लगी थी। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र का खुलासा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा का नापाक ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी और अबकी बार रिकार्ड 75 सीटों से बनेगी। भूपेश सरकार अपने कार्यों से तथा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का दिल जीता है। चंदेल और उनकी भाजपा तो लड़ाई में कही है ही नहीं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में मुद्दविहीन भाजपाई सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी और झूठे आरोप लगाने की राजनीति कर रहे है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के चरित्र को समझ चुकी है। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने की कुचेष्ठा में नेता प्रतिपक्ष रमन सरकार के काले अध्याय का बखान कर रहे है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ को पुरखौती समझ कर रेत, खेत, खलिहान, खदान खा जाने वाले, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता को लूटने वाले, चिटफंडियों की लूट के पैसे विदेशी बैंक खातों में जमा करने वाले अपना इतिहास भूलकर आज छत्तीसगढ़ की लोक हितैषी भूपेश बघेल सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की प्रतिबद्धता ही है। भाजपा राज में पनपे नशा के अड्डो हुक्का बार नेस्तनाबूत हो गए है। नक्सल अपराध में 74 प्रतिशत की कमी आई है। रमन राज में घर से निकलने में घबराने वाली महिलायें कांग्रेस सरकार बनने के बाद बेधड़क रात को 11 बजे भी शहर में आ जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में जो लूटमार चल रही थी, माफियाराज चल रहा था, अपराधियों को ऐसा संरक्षण प्राप्त था कि मुख्यमंत्री का ओएसडी गरीब बच्ची का देह शोषण कर रहा था, वह सब गुजरे जमाने की बात हो गई तो रमन सिंह का जमाना याद आ गया और वे इसे मौजूदा वक्त में व्यक्त कर रहे हैं। रमन सिंह समय बदल चुका है। अब छत्तीसगढ़ में दलालों, माफियाओं, घपले घोटाले, कमीशनबाजों का साम्राज्य ढह चुका है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लूट खाओ का खेल रमन सिंह की सरकार में ही चल रहा था और ससुर दामाद सहित घोटाला मंडली कमीशन की खातिर गैरजरूरी कामों की आड़ में छत्तीसगढ़ को कर्ज तले दबाते रही। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विकास कर रही है। ऐसा नया छत्तीसगढ़ गढ़ रही है जहां गांव के गरीब से लेकर शहरी सर्वहारा वर्ग तक की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। भस्मासुर तो भाजपा है जो छत्तीसगढ़ के हितों को भस्म करना चाहती है। विकास में रोड़े अटकाना चाहती है। शांति सद्भाव को खा जाना चाहती है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button