नहरिया बाबा मंदिर में हुई चोरी, नगद रकम सहित तीन दान पेटी ले उड़े चोर

जांजगीर-चांपा। जिले के प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पुजारियों के नगद 35 हजार रुपए सहित मंदिर के दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया है। मंदिर से लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी की बात सामने आ रही है। अज्ञात चारों ने तीन दान पेटी को भी चोरी करके ले गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, कोतवाली टीआई प्रवीण द्विवेदी और नैला चौकी प्रभारी राकेश सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन चोर चोरी करते हुए कैद हुए हैं। सभी चोर रेनकोट और नकाब पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल है। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चारों को पकड़ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।



