छत्तीसगढ़

रायपुर में 10 लाख की उठाईगिरी, कैश से भरा बैग पार

Theft of ₹10 lakh in Raipur; bag full of cash stolen.

रायपुर। रायपुर में कटोरा तालाब के पास कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपए की उठाईगिरी हुई है। पाने खाने के दौरान कैश से भरा बैग स्कूटी में रखा था, तभी मौका पाकर आरोपी बैग लेकर भाग निकले। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, किशोर बलवानी शुक्रवार को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। कटोरा तालाब के पास उन्होंने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और पास की दुकान पर पान खाने चले गए। स्कूटी में रखे बैग में 10 लाख रुपए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो बैग गायब मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, आरोपियों और नकदी के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button