हमर प्रदेश/राजनीति
रायपुर शहर के चबूतरों, प्रतिमाओं, चौराहों के रखरखाव, संधारण, साफ- सफाई से सम्बंधित कार्य जोनों ने प्रारम्भ करवाये

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर सभी सम्बंधित जोनों द्वारा जोन क्षेत्र एवं रायपुर शहर में स्थानीय संस्कृति के अनुरूप स्थित चबूतरों, प्रतिमाओं, चौक- चौराहों के समुचित रखरखाव, संधारण, साफ – सफाई से सम्बंधित कार्यों को प्रारम्भ करवा दिया गया है. आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को उक्त कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ.

निगम जोन 3 ने जीईरोड तेलीबांधा स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा, जोन 7 ने तात्यापारा चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा, भक्त माता कर्मा चौक रामनगर, भारत माता चौक गुढ़ियारी की साफ सफाई अभियानपूर्वक ससम्मान करवाई. शहर स्थित सभी चबूतरों, प्रतिमाओं, चौक-चौराहों का समुचित रखरखाव, संधारण, साफ – सफाई कार्य करवाने के निर्देश दिये गये हैं.



