हमर प्रदेश/राजनीति

ग्राम पेंड्रावन के समूह की महिलाओं ने समूह के अध्यक्ष पर 9.94 लाख रूपए के गबन का लगाया आरोप

कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन के समूह की महिलाओं ने समूह के अध्यक्ष पर 9.94 लाख के गबन का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से गुहार लगाई कि उसके उपर कड़ी कार्यवाही करते. हुए गबन की राशि की वसुली की जाए। समूह की महिलाओं ने बताया कि ग्राम पेंड्रावन में ओम साई स्व सहायता समूह, दुर्गा स्व सहायता समूह, जय मां संतोषी स्व सहायता समूह, नव ज्योति स्व सहायता समूह समेत 8 समूह में गांव की करीब 80 महिलाएं पिछले पांच वर्षों से कार्य कर रही हैं। ये महिलाएं समूह के नाम पर 5,39,610 रूपए का लोन बैंक से निकाले थे।जिसे जमा करने के लिए ग्राम संगठन के अध्यक्ष रूखमणी जैन को दिए थे, जिसका प्रस्ताव रजिस्टर में अंकित है।

इसके साथ ही समूह की महिलाओं के द्वारा हर सप्ताह 20 रूपए जमा कर 4 लाख 55 हजार 303 रूपए की राशि कलस्टर में जमा करने के लिए दिया गया था। लेकिन उसके द्वारा उक्त राशि कलस्टर सरोना में जमा नहीं कर स्वयं के द्वारा उपयोग कर समूह के साथ धोखाधड़ी किया है। इस संम्बध में जब आडिट किया गया, तब उनको धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसके बाद गांव में बैठक आयोजित किया गया, जिसमें उसने उक्त राशि का गबन करना स्वीकार किया। लेकिन पैसे कलस्टर में जमा नहीं करा रही है।

अब उसे यदि कुछ बोलने पर वह गांव में लड़ाई-झगड़ा पर उतर जाती है। ऐसे में समूह की महिलाएं परेशान हैं। उन्होने बताया कि बैंक से अब तक उनको व्यवसाय के लिए आसानी से लोन मिल रहा था, लेकिन अध्यक्ष के द्वारा जब से पैसों का गबन किया गया है । साथ ही महिलाओं ने गबन करने वाली अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करने की कलेक्टर से मांग की है ।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button