मध्यप्रदेश

सड़क निर्माण के लिए आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त भाजपा विधायक ने नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन

The villagers' protest, who were on a hunger strike for road construction, ended. The BJP MLA broke the fast by offering them coconut water

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
रीवा जिले के जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी कलां के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुरू किया गया आंदोलन पिछले चार दिनों से आमरण अनशन का रूप ले चुका था। वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य और बार-बार आश्वासन के बावजूद ठोस कार्यवाही न होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसी मुद्दे को लेकर मंडल के भाजपा महामंत्री सहित ग्रामीण अनशन पर डटे हुए थे।
सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह गांव पहुँचे और ग्रामीणों से चर्चा करने के बाद भाजपा मंडल महामंत्री सहित अनशनकारी ग्रामीणों को नारियल पानी पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करवाया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा —
“हमारे क्षेत्र में आज भी कई ऐसे गांव हैं जहाँ आजादी के बाद से अब तक सड़क नहीं बन सकी है। यह वास्तविक समस्या है और हम इसे गंभीरता से लेकर चरणबद्ध तरीके से सड़कों का निर्माण करवा रहे हैं। कोनी कलां की सड़क का कार्य भी प्राथमिकता में है और शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।”
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क गांव की जीवन-रेखा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक पहुँचना बेहद कठिन हो रहा है।

Related Articles

Back to top button