हमर प्रदेश/राजनीति

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणजनों को भी मिला लाभ

0 शिविर लगाकर 6 लाख 64 हजार ग्रामीणों किया गया स्वास्थ्य जांच

रायपुर। जशुपर जिले के वनाचंल दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत ग्रामीणजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाजार में आने वाले ग्रामीणों का शुगर, बी.पी., खून जांच, मलेरिया जांच एवं अन्य जांच की जा रही है और उन्हें निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को उच्च अस्पतालों में रेफर किया जाता है।

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन से आम जनता जो नियमित घरेलू कार्यों में व्यस्त रहते है। जिनके पास समय की कमी रहती तथा स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी अधिक होने के कारण छोटी-बड़ी उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्था तक नहीं जा पाते। उनके लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना से ग्रामीणों को उनके घर के निकट ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार अब तक कुल 112 हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 7072 शिविर लगाकर 606422 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button