“रीवा में परिवहन विभाग ने मनमाने किराया वसूलने और सुरक्षा उल्लंघनों पर चलाया सघन जांच अभियान”

"The Transport Department in Rewa has launched a massive inspection campaign to check arbitrary fare charging and safety violations."

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। रीवा में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने और नियमों की अनदेखी करने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। Regional Transport Office Rewa द्वारा परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड के साथ रतहरा स्थित नए बस स्टैंड एवं रीवा-प्रयागराज मार्ग पर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई बसों में किराया सूची चस्पा नहीं पाई गई, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। साथ ही सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी सामने आई। विशेष रूप से स्लीपर एवं एसी बसों में अनिवार्य अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। नियमों के अनुसार स्लीपर बसों में 10 किलोग्राम का अग्निशमन यंत्र होना आवश्यक है।

जांच के दौरान कुल 42 बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 11 बसों में गंभीर खामियां पाए जाने पर तत्काल चालानी कार्रवाई की गई। मौके पर ही बसों में किराया सूची चस्पा करवाई गई, ताकि यात्रियों को स्पष्ट जानकारी मिल सके और उनसे अधिक किराया न वसूला जा सके।

आरटीओ अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों को सख्त हिदायत दी है कि किराया सूची चस्पा करना अनिवार्य है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार का सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version