देश-विदेश

राष्ट्रपति ट्रंप और कांग्रेस के बीच बजट पर सहमति न बनने से शटडाउन का संकट गहराया

The threat of a shutdown deepens as President Trump and Congress fail to reach a consensus on the budget.

नई दिल्ली। अमेरिका एक बार फिर सरकारी शटडाउन की अनिश्चितता से गुजर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस तय समयसीमा तक फंडिंग बिल पर सहमति नहीं बना सके। इसका नतीजा यह हुआ कि कई सरकारी विभागों और सेवाओं के बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान देश ने 35 दिनों तक का सबसे लंबा शटडाउन झेला था। उस समय उन्होंने मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए बजट मांगा था, जिसे कांग्रेस ने खारिज कर दिया था। इससे पहले 2013 में ओबामा सरकार भी 16 दिन तक शटडाउन के कारण आलोचना का शिकार हुई थी।

Related Articles

Back to top button