छत्तीसगढ़
मंदिर में चोरी करने वाला पुलिस गिरफ्त में
The thief who stole from the temple is in police custody

लोकेशन नेवई भिलाई
रिपोर्टर। जस्सू
नेवई भिलाई । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के थाना निवाई क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर रिसाली में हुई चोरी की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए।
आरोपी यशवंत उपाध्याय पूर्व में 2011-12 मैं मारपीट के प्रकरण में जेल गया था। जेल में आरोपी की मुलाकात चोरी के अन्य अपराधी जो पहले से जेल में निरुद्ध थे, से हुआ। जेल में रहकर आरोपी का मन चोरी की और झुक गया। जेल से वर्ष 2012 में छूटने के बाद आरोपी ने मंदिरों में चोरी करने शुरू कर दिया। चोरी के दौरान आरोपी जी मंदिर में चोरी करना है उसे मंदिर की रेकी करता था। रिकी पूरी होने पर दूसरे दिन आरोपी चोरी करने अपने जुपिटर में जाता और घटनास्थल पहुंचने के कुछ दूर पहले अपनी जुपिटर को खड़ी कर देता एवं अपने पहने हुए कपड़े चेंज कर लेता था, वहां से पैदल जाकर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी की घटना कार्य करने के पश्चात वापस अपने जुपिटर के पास जाता एवं पुनः कपड़े को चेंज कर लेता था। बार-बार आरोपी द्वारा कपड़े बदलने से आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरा में आसानी से नहीं कैद हो पा रही थी। आरोपी द्वारा चोरी के बाद मुख्य मार्ग का उपयोग न करके गली मोहल्ले के मार्गों का उपयोग करता था ताकि कैमरा की जड़ में ना आ सके। आरोपी द्वारा अभी तक 10 अलग-अलग मंदिरों में चोरी करना बताया है। आरोपी से पूछे जाने पर मंदिर में ही क्यों चोरी करते हो? उसने बताया उसे एचआईवी पॉजिटिव आया था उसका भगवान से भरोसा उठ गया था इसलिए वह मंदिर में चोरी करके मंदिरों के पैसों को ही अपनी दवाई में खर्च करता था आम नागरिकों के सहयोग से ही ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सहायता मिल सकी।



