जिंदा छात्र को मृत बता कर शिक्षक ने मारी छुट्टी, छात्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने स्कूल के रजिस्टर में दर्ज की जानकारी

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने स्कूल के क्लास 3 के एक छात्र को मरा बता कर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने की जानकारी स्कूल रजिस्टर में दर्ज की है, जिसकी जानकारी छात्र के परिजनों को होने के बाद थाने पहुंच शिक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने शिकायत दर्ज कराई है, वही पूरा मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को निलम्बित कर दिया है।
पूरा मामला नव निर्मित मऊगंज जिले के नईगढ़ी का है, नईगढ़ी के शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय चिगिर का टोला में पदस्थ शिक्षक हीरालाल पटेल ने 27 नवम्बर को स्कूल के रजिस्टर में एक जानकारी दर्ज की, मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक 1 बजे जितेंद्र कोरी सन ऑफ राम सरोज कोरी का देहान्त हो जाने के कारण मै दाह संस्कार में जा रहा हु यह जितेंद्र कोरी मेरे विद्यालय में कक्षा 3 का नियमित छात्र है।
यह जानकारी जैसे ही परिजनो को हुई तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनका बेटा जिंदा और पूर्ण स्वास्थ्य था, परिजन शिक्षक की इस करतूत की सजा दिलाने वह थाने पहुंच गए, नईगढ़ी थाने में पिता ने शिक्षक के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है और कार्यवाही की मांग की है, वही कलेक्टर ने मामले के संज्ञान में आने के बाद तत्काल शिक्षक को निलम्बित कर दिया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षकों को बच्चो की नियमित पढ़ाई और स्कूल खोलने की अपील करते हुए गलत क्रियाकलाप से दूर रहने कि बात कही।



