हमर प्रदेश/राजनीति

श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकारः विधायक सत्यनारायण शर्मा

साढ़े चार साल में 9065 संस्थान और 4.5 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत

श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक व सायकल वितरित

श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिक सम्मेलन सम्पन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर के खमतराई स्थित पाटीदार भवन में आयोजित श्रमिक सम्मेेलन को सम्बोधित करते विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए श्रमिक सुरक्षा और कल्याण हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हम सबका दायित्व है कि श्रमिकों को शासन की इन योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचानें में मदद करें।

उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण मण्डल संगठित मजदूरों और नियोजकों के हित में काम करती है, यदि नियोजक और श्रमिक समन्वय से काम करें तो बड़ी से बड़ी समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी। उन्होंने गरीब, मजदूर की पीड़ा को महसूस करने हुए उनके विकास में सहभागी बनने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की।

छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद खान ने श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही हम श्रमिकों को कलेक्टर-एसपी ना बना पाएं, लेकिन मण्डल द्वारा संचालित शिक्षा प्रोत्साहन सहित अन्य हितकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को कलेक्टर और एसपी जरूर बना सकते हैं। इसके लिए हम सबको श्रमिक कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है। श्री खान ने श्रम विभाग के अंतर्गत अलग-अलग विंग में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए किए जा कार्यों एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्ववती सरकार के समय श्रम कल्याण मण्डल में केवल 3355 संस्थान तथा लगभग दो लाख श्रमिक ही पंजीकृत थे। हमारी सरकार आने के बाद विगत साढ़े चार वर्षों में व्यापक जन जागरूता एवं श्रमिक हितैषी निर्णयों सेे 9065 से अधिक संस्थाओं और 4.5 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीजन किया गया है। उन्हांेने श्रम कल्याण मण्डल में संचालित योजनाओं का लाभ लेने अधिक से अधिक श्रमिकों को मण्डल में पंजीयन करवाने की अपील की।

उन्होंने इस मौके विधायक सत्यनारायण शर्मा के सुझाव पर बिरगांव में श्रमिक अन्न केन्द्र व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी श्रमिक सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन की राशि का चेक व सायकल वितरित किया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button