कोण्डागांव @ रूपेंद्र कोर्राम । आज राजपूत क्षत्रिय समाज परिक्षेत्र केशकाल के समस्त सामाजिक बंधुओं कि उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र केशकाल के विधायक संतराम नेताम से सौजन्य मुलाकात कर सामाजिक भवन हेतु विधायक मद राशि स्वीकृत करने की निवेदन किया गया जिसे संवेदनशील विधायक ने एक माह के अंदर 1000000 रुपए की राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया ।
ज्ञात हो कि इसके पहले क्षेत्र के सम्माननीय विधायक के द्वारा ग्राम खलारी में राजपूत छत्रिय समाज के लिए 10 लख रुपए की स्वीकृति सामाजिक भवन के लिए हो चुकी है। हम समस्त परीक्षेत्र के सामाजिक बंधु संतराम नेताम का सादर अभिवादन प्रेषित करते हुए आज के इस मुलाकात कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश ठाकुर के सानिध्य में समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बेस एवं विकासखंड विश्रामपुरी के क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष धनंजय सिंह चौहान तथा केशकाल के तेजसिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, खेमसिंह, आरती ठाकुर, भारती ठाकुर पूर्णिमा बैस तथा सभी सामाजिक प्रतिनिधि मंडल उपस्थित थे।
