छत्तीसगढ़
“स्कूटी उड़ती रही और बिजली गिरी! दुर्ग का भयानक मंजर”
"The scooter kept flying and lightning struck! A terrifying scene at the fort."

रायपुर। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
शुक्रवार रात अंबिकापुर में तेज बारिश हुई। वहीं दुर्ग जिले के अंडा गांव में तेज हवाओं के कारण लोग पेट्रोल पंप की छत के नीचे बचते नजर आए। आंधी इतनी तेज थी कि एक स्कूटी भी हवा के झोंकों से गिर गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।



