सतनामी समाज महिला समिति कोटा ने मनाया सावन उत्सव

The Satnami Samaj Women's Committee, Kota, celebrated the Sawan festival.

करगी रोड कोटा। सतनामी समाज महिला समिति कोटा द्वारा अम्बेडकर भवन, कोटा में सावन उत्सव का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिला बहनों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सावन उत्सव का आनंद लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं का परिचय कराया गया। बैठक में समिति के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने, कार्यकारिणी का विस्तार करने तथा समाज में महिला एकजुटता को मजबूत करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।

 

समिति की अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी तोडर ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को संगठित होकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। बैठक में उपस्थित महिला सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

 

इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुर्रे, श्रीमती मीना बंजारे, श्रीमती सुनीता निर्गुण, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती रौशनी, श्रीमती सविता सहित बड़ी संख्या में महिला बहनें उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सावन उत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Exit mobile version