छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत के सरपंच अपने तीन सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

The Sarpanch of the Gram Panchayat held a one-day protest regarding his three-point demand.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद,,, गरियाबंद में 334 ग्राम पंचायत के सरपंच अपने तीन सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कमार भवन से रैली के शक्ल में कलेक्टोरेट पहुंचे, सरपंच कलेक्टर से मिलने की जिद पर अड़े थे जबकि प्रशासनिक अमला उनके मुख्य प्रवेश द्वार पर रोक दिया।आक्रोशित सरपंच नेशनल हाईवे को कुछ घंटों के लिए जाम कर दिया। ग्राम विकास के मद की मांग, ठेकदारी प्रथा बंद करने और मानदेय बढ़ाने को लेकर पहली बार सरपंचों को सड़क पर उतरना पड़ा। सीएम और पीएम के नाम लिखे ज्ञापन को सरपंचों ने प्रशाशन को सौंपने से पहले जम कर नारेबाजी किया। किसी तरह समझाइश के बाद ज्ञापन को सौंपा गया। सरपंचों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि 9 माह के कार्यकाल में फंड के अभाव में ग्राम के छोटी छोटी समस्याओं को भी दूर कर पाने में सरपंच असहाय महसुस कर रहे।

सरपंच संघ ने कहा जिला स्तरीय ज्ञापन के बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश स्तर पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा

 

Related Articles

Back to top button