हमर प्रदेश/राजनीति
20 साल बाद बनेगी नेमीचंदगली की सड़क, विधायक कुलदीप जुनेजा, पार्षद रितेश त्रिपाठी एवं वरिष्ठ नागरिक डॉ. अलुवालिया ने श्री फल फोड़कर किया शुभारंभ

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा में सड़कों के नव निर्माण एवं डामरीकरण धड़ाधड़ चल रहे है। विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा एवं क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ नागरिक डॉ आलूवालिया ने विधिवत पूजन कर श्री फल फोड़कर भूमिपूजन किया।
यह सड़क 20 साल बाद बनने जा रही है जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। यह सड़क की निर्माण लागत 10लाख रू है, यह शहर के तेलघानी नाका जाने वाले लोगो के सरलतम मार्ग है इसके बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी ।



