हमर प्रदेश/राजनीति

नव परगना के देव- देवियों की उपस्थिति में भादों जात्रा एवं तेल हरदी फेंकने का कार्यक्रम हुआ संपन्न

कोण्डागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। शनिवार को गढ़ सिलियारा परगना के अंतर्गत 9 परगना के डिहीडोंगर के गांव नार संरचना के आधार पर माटी भूमियार गढ़ भूमियार,राज गांयता के अंतर्गत बहिर गढ़िया और भीतरी गढ़िया राज गांयता, गांयता, पुजारी,सिरह गुनिया,पाठ पेन/देव माता मावली बारह मानेय बारह सगा भाईयों एवं सामाजिक पदाधिकारियों के साथ हजारों जन सैलाब के बीच तेल हरदी का रवानगी हुआ।

नव परगना के प्रमुख घाट मुड़ी में प्रमुख रूप से अगवान पाठ गढ़ पीला पाठ, गढ़ हिंगलाज और ललित कुंवर पाठ के अगवायी में प्राकृतिक रूप से तेल हरदी फेंकना शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। सभी मिलकर दल वाली मांई को तेल हरदी एवं रवानगी दिया गया। नव परगना के गांयता पुजारी, मांझी, सामाजिक पदाधिकारीयों एवं पेन गणों की उत्पत्ति में प्रताड़ित करने वाले देव देवियों की आना बाना एवं सोना चांदी का भी रवानगी हुआ, प्रताड़ित करने वाले या गांव नार संरचना एवं गांयता पेन व्यवस्था से हठ कर कार्य करने वाले देव देवियों के नाम पर बस्तर बुम वीर माटी गांयताओं के द्वारा देव बेल काटा गया,,दो बारा किसी प्रकार का परेशानी नहीं करने के उद्देश्य से देव बेल काटा जाता है। नव परगना से आये पेन पुरखाओं एवं पुजारी,सिरह गुनिया, मांझी सामाजिक पदाधिकारीयों का रात्रि में विश्राम व्यवस्था प्राकृतिक रूप से किया गया है। सभी पेन पुरखाओं को सेवा अर्जी विनती की व्यवस्था भंगाराम समिति की तरफ से किया गया है।

रविवार को सुबह सभी देव देवियों को सेवा अर्जी विनती कर आपस में जोहार भेंटकर करते हुए विदाई किया जायेगा, उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केशकाल, तहसीलदार केशकाल और पुलिस प्रशासन केशकाल की पुख्ता व्यवस्था बनी रही, जिससे भादों जात्रा एवं तेल हरदी फेंकने का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।। सरजू पुजारी के द्वारा सभी को प्राकृतिक रूप से भादों जात्रा की बधाई दी गई।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button