छत्तीसगढ़
कैदी ने पेशाब नली में डाला नौ सेंटीमीटर लंबा पेंसिल
The prisoner inserted a nine-centimeter-long pencil into his urethra.

अंबिकापुर: केंद्रीय कारागार अंबिकापुर के एक कैदी ने पेशाब की नली में जलन होने पर पेंसिल डाल दिया। पेशाब अवरुद्ध होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आपातकाल में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीन घंटे से भी अधिक समय तक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया।
पेशाब की नली से नौ सेंटीमीटर लंबा पेंसिल निकाला गया। कैदी की हालत में अब सुधार है। कैदी को पेंसिल कहां से मिला, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
मंगलवार रात को केंद्रीय कारागार अंबिकापुर से एक कैदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपातकाल में लाया गया। उसे पेशाब नहीं हो रहा था। पेशाब के रास्ते से हल्का खून निकल रहा था। चिकित्सकों ने जब देखा तो पेशाब नली से एक रस्सी बाहर लटका हुआ दिखा।



