नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर जिला मुख्यालय के पत्रकारों से परिचय व चर्चा की

कांकेर @ धनंजय चंद। जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पदभार ग्रहण करते ही लगातार 2 दिनों तक जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करते हुए विकास कार्यों का जायजा लिया वही आज मीडिया से मुखातिब होने के लिए जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता रखी गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के की विस्तृत जानकारी मीडिया के द्वारा ली और जिले में अवैध गतिविधियों से अवगत कराते हुए पत्रकारों ने जिले में चल रहे अवैध गतिविधियों जिले की अन्य समस्याओं अपराधी की समस्या व अन्य अपराधों के बारे में विस्तार पूर्वक नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक से विस्तृत चर्चा की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सभी जानकारियों को सुनते हुए पत्रकारों को आश्वासन दिलाया कि पत्रकारों द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात की पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से आपसी सहयोग व तालमेल की अपेक्षा की है।

Exit mobile version