मध्यप्रदेश

लेट पहुंचे अफसर-कर्मचारियों पर नवागत कलेक्टर का एक्शन, आधे दिन की छुट्टी और वेतन कटौती की चेतावनी..

The newly arrived collector took action against officers and employees who arrived late, warning of half-day leave and salary cuts.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

10 बजे ऑफिस, 10:10 पर छापा: नवागत कलेक्टर की सख्ती से मचा हड़कंप

रीवा। नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही अपने तेज़-तर्रार अंदाज का परिचय देना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह 10:10 बजे कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां कार्यालयीन समय में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और समय पर उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी।

 

इसके बाद कलेक्टर सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी निरीक्षण किया। कई अधिकारी-कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचते मिले, जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें समझाइश के साथ चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी को कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही देर से आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों से आधे दिन का अवकाश आवेदन लेने के निर्देश भी दिए गए।

 

कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि भविष्य में देर से आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी और आवश्यकता पड़ने पर वेतन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दो टूक कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे, जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और कार्यालय अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पदभार संभालते ही नवागत कलेक्टर की सख्ती से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button