सुपेला थाना क्षेत्र में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी सुलझा 

The mystery of the body of an unidentified woman found in a sack in the Supela police station area has been solved.

लोकेशन, सुपेला, दुर्ग
रिपोर्टर,जस्सू
दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। सुपेला थाना क्षेत्र में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी महिला का लिव-इन पार्टनर बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना शराब के नशे में हुए विवाद के बाद की बताई जा रही है।
13 दिसंबर 2025 की सुबह दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रा मौर्य टॉकीज अंडर ब्रिज के पास एक नाले में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था।
मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंची। शव की हालत देखकर स्पष्ट था कि महिला की हत्या कर उसे छिपाने की कोशिश की गई है।
पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई।
इसी दौरान 17 दिसंबर को सुपेला निवासी एक व्यक्ति थाने पहुंचा,
जिसने शव की पहचान आरती उर्फ भारती निमकर के रूप में की।
शव को मेडिकल कॉलेज कचांदुर ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
जांच में सामने आया कि मृतिका पिछले 4–5 महीनों से आरोपी के साथ
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और उसे शराब की लत थी।
आरोपी ने बताया कि आए दिन विवाद होता था।
5 दिसंबर को शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान
आरोपी ने गुस्से में आरती को जोरदार धक्का दिया,
जिससे उसका सिर दीवार से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने अपने भाई और एक साथी की मदद से
शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य आरोपी पर पूर्व में भी हत्या का मामला दर्ज होना सामने आया है।
सुपेला पुलिस की तत्परता से भले ही इस अंधे कत्ल का खुलासा हो गया हो,
लेकिन यह मामला समाज में बढ़ते नशे और लिव-इन विवादों पर
कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
Exit mobile version