अर्चना तिवारी की गुमशुदगी का राज अब खुल गया है

The mystery of Archana Tiwari's disappearance is now solved

इंदौर। लंबे समय से रहस्यमयी बनी हुई अर्चना तिवारी की गुमशुदगी का राज अब खुल गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अर्चना खुद इस पूरे प्लान की मास्टरमाइंड थी। स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स कर चुकी अर्चना परिवार की पसंद से शादी नहीं करना चाहती थी। घरवालों ने कई रिश्ते दिखाए लेकिन अर्चना हर बार इंकार करती रही। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होते थे। इसी बीच इंदौर की एक ट्रेन यात्रा में उसकी मुलाकात सारांश से हुई और दोनों की दोस्ती बढ़ी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले हरदा में अर्चना ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर पूरा प्लान तैयार किया। इस प्लान में कैब ड्राइवर तेजिंदर की अहम भूमिका रही। वह अक्सर अर्चना को लेकर बाहर जाया करता था और इसी दौरान ट्रेन यात्रा में भी मौजूद था।

Exit mobile version