हमर प्रदेश/राजनीति

मोहर्रम मिलन समारोह के वीडियो पर बोले विधायक ,भाजपा के पदाधिकारी हैं जिसने ऐसी हरकत की

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। विधायक बृहस्पति सिंह ने कल मोहर्रम मिलन समारोह महुआ मिलन स्थान पर हुई घटना पर बोला कि यह सभी छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के भाजपा पदाधिकारी हैं जो हिंदू मुस्लिम ईसाई के बीच अभी तक सभी धर्मों को मिलकर सोहद्र पूर्ण त्यौहार मनाने की परंपरा को बिगाड़ने की साजिश की गई थी, जिसे सभी लोगों ने मिलकर काम किया है l

जितने लोग हल्ला कर रहे थे वह सभी भाजपा के नेता हैं उनमें से कोई भी आम मुस्लिम समुदाय के लोग नहीं हैं वही मुस्लिम समुदाय के द्वारा मुझे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में बुलाया गया था और यह परंपरा बहुत पुरानी है जहां हिंदू मुस्लिम ईसाई सभी एक मंच पर बैठकर इस त्योहार को मनाते आ रहे हैं इसी परंपरा का निर्वहन तत्कालीन सदर के द्वारा भी किया गया था सदर के आमंत्रण पर ही मैं उस कार्यक्रम में गया था और मुस्लिम समुदाय ने मेरा बहुत ही अच्छे से स्वागत अभिनंदन किया और मैंने भी उन्हें सौगात दी है वहीं उन्होंने मुझसे हैंडपंप की मांग की थी जिसे मैंने तत्काल पूरा करने का भी आश्वासन दिया हैl उस मंच पर उपस्थित सभी समुदाय के लोग थे जिन्हें मुस्लिम समुदाय ने सम्मानित किया जो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैंl

कल क्या हुई थी पूरी घटना

बलरामपुर जिले के महावीर गंज में मुस्लिम समाज के मोहर्रम के अंतिम दिन तजिया मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एम सरगुजा विकाश प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह को आमंत्रित किया गया था।

इस कार्यक्रम में विजयनगर चौकी चुमरा, मेघुली गम्हरिया एवं आसपास के मुस्लिम समाज के लोग मिलनी, जापान के पास, समुदाय के लोग पूर्ण कार्यक्रम करते हैं। इस कार्यक्रम में शामिल थे मिखाइल एक्का, स्थानीय सरपंच भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, अचानक कार्यक्रम में आए लोगों से कुछ लोग बृहस्पत सिंह वापस जाओ बृहस्पत सिंह मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button