बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक और उनके पूरे परिवार को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश की अमेठी में गुरुवार को अपराधियों ने बड़े वारदात को अंजाम दिया. जहां जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे पर बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक सुनील कुमार और उनके पूरे परिवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.  हमले में शिक्षक, उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चों की मौके ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर किराये के मकान में शिक्षक सुनील कुमार (35 वर्ष) अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ रहते थे. सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे. गुरुवार की शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे. बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए. चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया.
Exit mobile version