छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की कर दी हत्या, खेत के कुए में तैरता मिला लाश

गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी  प्रेमिका की हत्या कर दी है, थाने से मिली जानकारी के अनुसार सुभेदी ओटी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की कुमारी सुरेखा ओटी उम्र 18 साल जो घर से बिना बताये कही चली गई है पुलिस जांच दौरान ग्राम बोईरगांव कुवंर सिह के खेत के कुए में एक शव को तैरता पाया गया लाश को कुए से निकाल कर देखने पर सुरेखा ओटी की पहचान की गई ।

चौकी बिन्द्रानवागढ के द्वारा मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया जांच दौरान मृतिका के शव का पीएम करवाया गया। प्रकरण में प्रथम दृष्टिया हत्या का पाया गया । वही पुलिस ने आरोपी बाला राम मलिक, धनीराम नेताम से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी बालाराम मलिक का मृतिका के साथ दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे मोबाइल से बात-चीत करता था, सुरेखा ओटी बार बार शादी करने की बात करती थी, जिससे परेशान होकर सुरेखा ओटी को फोन कर बुलाया जिस पर सुरेखा के परियाबाहरा रोड़ में मोटरसाइकिल से गये करीबन रात्रि 09 बजे सुरेखा अपनी सहेली के साथ आने पर बालाराम ने सुरेखा को जंगल में ले गया जंगल में शारीरिक दुशकर्म करने लगा। तब मृतिका के द्वारा मना करने पर आरोपी बालाराम के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक दुशकर्म कर हत्या करने की नियत से मृतिका के छाती को दोनो घृटनो से तथा गाला को दोनो हाथ से दबाकर हत्या करने के बाद मृतिका को मोटरसाकिल से ले जाकर बोईगांव कुआ के पास धनीराम ने मृतिका के सिर को ईंट से मारा और बोईरगांव के कुआ में फेक दिया। आरोपीयांे द्वारा स्वीकार करने विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस कार्यावाह में उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर गंगवार, सहा. उप निरीक्षक जोहान ध्रुव, सहा. उप निरीक्षक आशोक साहू, सहा. उप निरीक्षक मनीश वर्मा, प्र.आर. रामेश्वर महिलांगे, प्र.आर. चुडामणि देवता, आर. गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति, आर. परमेश्वर, आर. दुगेश, आर. इंदल, आर. मोती लाल, म.आर. धनेश्वरी साहू, म.आर. कंचन की भूमिका सराहनीय रहा।

01. बाला राम मलिक पिता जयनन मलिक उम्र 22 साल साकिन कटिंगपानी थाना धरमबाधा जिला नुवापाडा (उडिसा)
02. धनीराम नेताम पिता दासुराम उम्र 30 साल साकिन मडवापथरा थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद (छ.

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button