डॉ. विजय महाडिक की जीवन यात्रा हमारे लिए है प्रेरणा स्वरूप : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज इन्दौर एयरपोर्ट परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से उज्जैन में आयोजित डॉ. विजय महाडिक अमृत महोत्सव समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। निजी मेडीकल कॉलेज के बावजूद आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. महाडिक को 75वें जन्म-दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शतायु होने की कामना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर हमारे लिए गर्व और उत्साह प्रदान करने वाला है। डॉ. महाडिक का जीवन कई अर्थों में चिकित्सा सेवा, शैक्षणिक संस्था के विकास, सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन करने वाला रहा है। यह संस्था चुनौतियों के दौर सहित कोविड जैसी महामारी तथा चिकित्सा सेवा के माध्यम से सशक्त रूप से स्थापित हुई और आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज के माध्यम से उज्जैन का मान बढ़ाया है।

Exit mobile version