कुसमी के सामाजिक कार्यकर्ता शादाब अंसारी की पहल रंग लाई 10 डायल 112 वाहन मिला बलरामपुर को

The initiative of Kusmi's social worker Shadab Ansari bore fruit; Balrampur got 10 Dial 112 vehicles.

बलरामपुर/जिला बलरामपुर (रामानुजगंज) में लंबे समय से प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रही आपातकालीन सेवा 112 को लेकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग को आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

आवेदन में जिले में अपराध, सड़क दुर्घटना, महिला एवं बच्चों से संबंधित आपात स्थितियों में समय पर सहायता नहीं मिलने की गंभीर समस्या उठाई गई थी। साथ ही पर्याप्त वाहन, प्रशिक्षित स्टाफ एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

सामाजिक कार्यकर्ता शादाब अंसारी एवं मो. इम्तियाज अंसारी की सक्रिय पहल के बाद तत्काल प्रभाव से बलरामपुर जिले में 112 सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की खबर सामने आई है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण जिले में आपातकालीन सेवाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।

जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता शादाब अंसारी की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

Exit mobile version