छत्तीसगढ़

लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत: ओपी चौधरी

The ideals of Lokmata Ahilyabai remain a source of inspiration today: OP Choudhary

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नारी शक्ति की सशक्त प्रतीक एवं महान लोकसेविका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, साहस, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कुशल प्रशासन, न्यायप्रियता, जनसेवा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशील नेतृत्व के साथ अपने राज्य का संचालन किया तथा लोककल्याण की मिसाल कायम की। उनकी धर्म, सेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श आज भी समाज को न्याय, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण हमें जनसेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button