शाला में प्रधानाध्यापक बिना किसी सूचना के दो दिनों से स्कूल से नदारद

रिपोर्टर : धनंजय चंद

पखांजूर। जनपद पंचायत कोयली बेड़ा के ग्राम पंचायत ताड़वेली में स्थित आश्रित ग्राम दागुन टोला का स्कूल में प्रधानाध्यापक नदारद है। कांकेर जिले के अंतिम छोर पर, महाराष्ट्र सीमा से सटे इस गांव में प्राथमिक शाला है, जिसमें कुल 19 बच्चो है और बच्चे रोजना स्कूल आता है। इस शाला में दो शिक्षक पदस्थ है जिसमें से सहायक शिक्षक उपस्थित है मगर प्रधानाध्यापक बिना किसी सूचना के दो दिनों से स्कूल से नदारद है।

यहां के प्रधान ध्यापक सब्यसाची विश्वास (बापी विश्वास) बिना किसी जानकारी दिए दो दिनों स्कूल से नदारद है। तथा छुट्टी का आवेदन भी शाला में नहीं दिया।सहायक शिक्षक को मोबाइल द्वारा जानकारी दे दिया गया है। यहां तक कि संकूल सामान्यायक को भी शिक्षक के अनुपस्थित रहने की जानकारी नही है। अंदरूनी क्षेत्र होने के चलते अंदरूनी क्षेत्र के शिक्षको की अघोषित छुट्टी रहती हैं, किन्तु कोई कार्रवाई नही होती है।

अधिकारियों की अनदेखी से शिक्षकों का हौसला हमेशा बुलन्द रहा है। ऐसे परिस्थिति के चलते अंदुरनी में बच्चों स्कूल जाना बंद कर देते है, जिसकी पूरी जिम्मेदार शिक्षक होते हैं। अब देखना है कि उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है।

Exit mobile version