विकसित मध्यप्रदेश का ध्येय विकास का संकल्प

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। ‘जनकल्याण पर्व’ के अंतर्गत आज जिला मऊगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अक्षयपात्र कार्यक्रम में बच्चों में सुपोषण का सन्देश दिया, साथ ही विद्यार्थियों के खातों में ₹332 करोड़ की राशि अंतरित की और ₹5175 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसमें सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन, तहसील हनुमना में निर्मित विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण एवं सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरीय उन्नयन कार्य का लोकार्पण सम्मिलित है।
हमारी सरकार लोककल्याण के ध्येय को सर्वोपरि मानकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। अपनी सम्पूर्ण क्षमता के साथ जन-जन के जीवन को सहज एवं सुगम बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी, कैबिनेट मंत्री लखन पटेल जी, लोकसभा सांसद जनार्दन मिश्रा जी एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।



