शर्मसार करने वाली घटना : युवती को इलाज के नाम पर बैगा के पास ले जाने बेड़ियों से जकड़ा

कांकेर @ धनंजय चंद। जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, 21 साल की युवती को मानसिक रोगी बताकर इलाज़ के नाम पर उसे बैगा के पास ले जाने बेड़ियों से जकड़ दिया गया, मामला जिला मुख्यालय से 18किलोमीटर दूर सरोना का है।

भानुप्रतापपुर क्षेत्र के भीरागाव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती को उसके परिजन मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे है, और इसे बैगा से इलाज़ करवाने कांकेर के नजदीक सरोना गांव लेकर आये हुए थे, चिलचिलाती धूप में सड़क पर बेड़ियों से बंधी युवती को पैर घसीट घसीट कर चलते देख कुछ लोगो ने इसका वीडियो बना लिया और जिला प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुची और युवती के पैरों से बेड़िया निकाली। युवती को जिला प्रशासन ने इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरि कीर्तन राठौर ने बताया कि युवती का इलाज अभी जारी है, मामले की पूरी जांच की जा रही है। युवती के परिजनो के बयान के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version