छत्तीसगढ़

छात्राओं ने पुलिस कैंप में जवान भाईयों को राखी पहनाई

The girl students tied Rakhi to their young brothers in the police camp

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । यूं तो भाई, बहन के अटूट प्यार, विश्वास और सम्मान का पर्व रक्षाबंधन समूचे देश, प्रदेश में कल यानी नव अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा…. लेकिन आज नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं ने पुलिस कैंप दर्रीपारा पहुंच कर यहाँ के जवान भाईयों के साथ यह पर्व मनाया….
इस दौरान उन्होंने परंपरागत तरीके से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपने घर से मिलो दूर जंगल में देश की सुरक्षा के लिए तैनात कोबरा बटालियन जवानों को तिलक लगाकर उनके कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना किए….
इस दौरान बहनों को अपने बीच पाकर जवान भाई काफी भावुक नज़र आए और कहा कि बहनों को देखकर उनको ऐसा लगा कि मानो उनकी अपनी सगी बहन उनके बीच पहुंच गए हो…
इन छोटी छोटी प्यारी बहनों को देखकर उन्हे जरा भी महसूस नहीं हुआ कि वह अपने घर से दूर है….
वही पुलिस कैम्प मे पदस्थ जिला पुलिस बल एवं कोबरा बटालियन के जावानों द्वारा रखी बाँधने वाले बहनो को उपहार देकर बहनो को आशीर्वाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button