हमर प्रदेश/राजनीति
हरेली के त्योहार को लेकर वन विभाग ने किया पारंपरिक गेड़ी बेचना शुरू, 17 जुलाई को धूम धाम से मनाया जायेगा हरेली का त्योहार

कांकेर @ धनंजय चंद। इस साल हरेली त्योहार 17 जुलाई को है। इसे लेकर कांकेर शहर के वन विभाग के बांस हस्तकला एम्पोरियम लटटीपारा में पारंपरिक गेड़ी बिकने लगी है।

कांकेर वन परिक्षेत्र अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छा के अनुरूप बांस हस्तकला एम्पोरियम लटटीपारा कांकेर में इस बार हरेली तिहार के लिए गेड़ी विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। अब तक 154 नग गेड़ी बिक चुका है और एक जोड़ी गेड़ी की कीमत 120 रुपये रखा गया है । साथ ही आपको बता दें कि हरेली तिहार के साथ गेड़ी चढ़ने की परंपरा अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है। त्योहार के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी परिवारों द्वारा गेड़ी का निर्माण किया जाता है। परिवार के बच्चे और युवा गेड़ी का जमकर आनंद लेते हैं। गेड़ी चढ़कर ग्रामीण और कृषक समाज वर्षा ऋतु का स्वागत करते हैं।



