वित्त मंत्री ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

The Finance Minister paid tribute to Sardar Patel.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा- मंत्री श्री चौधरी

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद विभिन्न रियासतों के भारतीय संघ में एकीकरण का उनका असाधारण कार्य राष्ट्र निर्माण के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल प्रशासनिक क्षमता ने एक सशक्त एवं एकीकृत भारत की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन में राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। श्राष्ट्र प्रथमश् की भावना से ओत-प्रोत उनका व्यक्तित्व हमें व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अनुपम उदाहरण है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विविधताओं से परिपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ निर्णय क्षमता से देश को एक मजबूत राष्ट्रीय पहचान प्रदान की। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प को दोहराने का भी महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान और एक भारत, अखंड भारत का उनका संकल्प आने वाली पीढि़यों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Exit mobile version