जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता दिव्यगमा महाविद्यालय में सम्पन्न मांडल साइंस कॉलेज रीवा उपविजेता, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा विजेता रही

The district-level women's kabaddi competition concluded at Divyagma College. Mandal Science College, Rewa, was the runner-up, and Awadhesh Pratap Singh University, Rewa, was the winner.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय दिव्यगमा के प्रांगण में जिला स्तरीय (महिला) कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। यह एक दिवसीय प्रतियोगिता प्रो कबड्डी के नियमों के अनुसार खेली गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. (प्रो.) राम भूषण मिश्र, फिजिकल डायरेक्टर रीवा, उपस्थित रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व बैच लगाकर स्वागत किया गया।
फाइनल मुकाबला मांडल साइंस कॉलेज रीवा और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के बीच खेला गया, जिसमें ए.पी.एस. विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मांडल साइंस कॉलेज उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में रीवा जिले के कुल नौ महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर युवराज घनश्याम सिंह (जनभागीदारी अध्यक्ष, भगवान बिरसा मुंडा महाविद्यालय), राजेन्द्र अग्निहोत्री (मंडल अध्यक्ष, डभौरा), डॉ. भरत विश्वकर्मा (डायरेक्टर, गंगेव) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन में पत्रकार शिखर सिंह, सुभाष मिश्रा, राम मनोरथ विश्वकर्मा, अंशुमान सिंह सहित महाविद्यालय परिवार एवं ग्रामीण जनों की सक्रिय भागीदारी रही।
मुख्य अतिथि डॉ. मिश्र ने संबोधन में कहा कि —
> “खेल में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन खिलाड़ी को सच्ची खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। खेल एकता, समानता और मानवता का प्रतीक है, जहां ऊँच-नीच और भेदभाव की कोई जगह नहीं होती।”
Exit mobile version