छत्तीसगढ़

कृषि विभाग का जिला स्तरीय किसान मेला मांडागांव से शुरू हुआ

The district level farmers' fair of the Agriculture Department started from Mandagaon.

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

विधायक सहित क्षेत्रीय किसान,जनप्रतिनिधी और कृषि उद्यानिकी,मत्स्य, पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद 
गरियाबंद –किसानो को समर्थन मूल्य की राशि मिलने के ठीक बाद कृषि विभाग का देवभोग ब्लाक के मांडागांव में जिला स्तरीय किसान मेला शुरू की गयी जिसमें भारी संख्या में किसान शामिल हुये वहीं इस मेला में क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव सहित जनपद अध्यक्ष पद्मलया निधि उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा, जगमोहन पटेल, शंकरलाल नागेश, शोभाचंद पात्र,असलम मेमन,देवभोग नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, जनपद सदस्य सुनिता दौरा, पूर्व जिपं सदस्य धनमति यादव, सुशील यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे। जहां इस मैला में कृषि उपसंचालक चंदन राय के आलावा वरिष्ठ कृषि अधिकारी ललीत यादव, उद्यानिकी निरीक्षक, मत्स्य निरीक्षक लुकेश बंजारे के अलावा पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम का संचालन तेजराज ठाकुर,यशवंत बघेल ने किया।
*विभाग प्रमुखों ने किसान मेला में योजनाओं की जानकारी साझा किया*
देवभोग ब्लाक में आयोजित मांडागांव के पहले किसान मेला में कृषि,पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी विभाग के विभाग प्रमुखों ने विभागों में चल रहे योजनाओं को साझा करते हुये इसके लाभ कैसे लेने है इस पर विस्तार से बताया वहीं योजनाओं में लाभान्वित किसानों का सम्मान कर उनके अनुभव को भी साझा कराया जिला स्तरीय किसान मेला में 3 सौ से अधिक किसान पहुंचे थे जहां कृषि विभाग में फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है तो वहीं मत्स्य पालन विभाग में 10 दिवसीय प्रशिक्षण में 1250 रूपये दिये गये इसी प्रकार उद्यानिकी और पशुपालन विभाग में भी कई हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित है।भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा ने समय समय पर जानकारी उपलब्ध ना कराने को लेकर उद्यानिकी अधिकारी से भड़के दिखे।
*पाम आइल के पेड़ लगाने वाले दो किसान बने सफल उद्यानिकी के उदाहरण*
सरकार की नई कृषि योजना पाम आइल वृक्षारोपण को लेकर उद्यानिकी विभाग ने। देवभोग क्षेत्र में दो किसान सफल व उन्नत कृषि के लिये तैयार कराया जिसमें क्रिया के चन्द्रशेखर नागेश ने 5 एकड़ भूमि पर तो वहीं गिरसूल के चंदन अग्रवाल 2 एकड़ पर पाम आइल पेड़ लगाकर सरकार के सब्सिडी कायदा उठाया।
*विधायक बोले किसान मेला लगाकर नहीं योजनाओं का धरातल पर किसानो लाभ मिले*
जिला स्तरीय किसान मेला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहां एग्रीटेक से कई किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने बंचित हो गये सरकार उन किसानों का चिंता करे। क्षेत्रीय विधायक ने किसान मेला को धरातल पर फेल बताया वहीं उन्होंने कहां मैं और कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़े हैं और किसान हित में लड़ाई लड़ने तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button