छतरपुर। खाद वितरण के दौरान खाद लेने आई एक छात्रा के साथ नाइव तहसीलदार रितु सिंगल ने थप्पड़ मार दिया। नायब तहसीलदार के द्वारा मारे गए थप्पड के बाद माहौल गर्म हो गया और किसान प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नायब तहसीलदार रितु सिंघई को कारण बताओं नोटिस जारी किया है और उसका जवाब आज ही मांगा गया है।
इधर मामले को लेकर नायक तहसीलदार ने मीडिया से कहा कि कुछ महिलाएं पुरुषों की लाइन में घुसकर व्यवस्था फैला रही थी। इसलिए उनको रोका गया।
विवाद को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शासकीय सेवा अनुरूप कर्तव्य निर्वहन आचरण में लापरवाही बरतने के संबंध में नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई नायब तहसीलदार सौरा मंडल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बुधवार को मण्डी परिसर में खाद वितरण के दौरान खाद लेने आई एक छात्रा को थप्पड़ मारने की खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने नोटिस जारी कर कहा है कि नायब तहसीलदार का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो करवाई की जाएगी।
