रेत तस्करों के हौसले हो रहे बुलन्द, बन्द नहीं हो रही अवैध खनन की तस्करी

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में लगातार नदी नालो से अवैध रेत खनन के साथ ही उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है, फिर भी अवैध खनन बन्द नहीं हो रहे है। रेत तस्करों के हौसले बुलन्द नजर आ रहे है। इसी बीच जिला मुख्यालय के नजदीक पैरी नदी के मोहेरा, बारुका घाट में जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने एक चेन माउंटेन को जप्त कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
दरअसल इस घाट पर एक और अवैध खदान चलाने रेत की निकासी के लिए कल की रात रास्ता बनाने का काम हो रहा थे। जिस पर राजिम मेला तैयारी से लौटते हुए कलेकटर दीपक अग्रवाल की नजर पड़ गई। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध माइनिंग रोक थाम के लिए बनाई टास्क फोर्स आधी रात तक कार्यवाही कर, अवैध रेत खदान खुलने से पहले ही बंद कर दिया गया।
अब सवाल यह है कि जहां एक खदान बंद किया जाता है, वहां तीन नए खदान प्रारंभ भी हो रहे हैं। इस पर भी प्रशासन को ध्यान रखकर कार्रवाई करनी होगी, तभी इन अवैध खनन को रोका जा सकेगा। देखा जा रहा है कि अवैध खनन कर्ता लगातार अपनी राजनीतिक पहुंच और वर्तमान सरकार की बात कहकर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। और उनकी दबदबा इतना भारी है कि वो लोग माइनिंग के कर्मचारियों पर भी हथियार दिखा कर उन पर हमला कर रहे है।



