छत्तीसगढ़
ग्राम गोना में बने प्रधानमंत्री सड़क की हालत जर्जर व गढ्ढे लोगो के आवाजाही में बनी मुसीबत
The condition of the Prime Minister's road built in village Gona is dilapidated and potholes are creating problems for people's movement

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद में ओडिसा सीमाओं को जोड़ने वाली गांव गोना और गरीबा में बने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के साल भर भीतर ही जर्जर हो गई।सड़को से डामर उखड़ गए, सड़को में बन गए गढ्ढे बारिश में आवाजाही करने वालों के लिए मुसीबत बन गया है। ठेकेदारों ने भी मरम्मत के लिए हाथ खड़ा किया तो अब हाइट बेरियर का सहारा लेकर भारी वाहन रोकने का प्रयास विभाग कर रही है।

दरअसल ग्रामीण सड़को का अधिकतम भार क्षमता 15 टन के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। किन्तु ओडिसा सीमा से लगे कारोबारी अपनी अवैध कारोबार को अंजाम देने इन्हीं सड़को का इस्तेमाल कर 35 से 40 टन क्षमता वाले मालवाहकों ट्रकों को भेजते है। गरियाबंद जिले के गरीबा से ओड़िसा राज्य के नवरंगपुर जिले का सीमा लगा हुआ है, ओडिसा के रायघर शहर के कारोबारी मक्का, सीमेंट का आदान प्रदान राजधानी रायपुर, महासमुंद से करने इन्हीं सड़को का इस्तेमाल करते हैं।
जिनके कारण इस सड़क की हालत जर्जर हो गईं है।



