मध्यप्रदेश
कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
The commissioner took stock of the preparations for the Chief Minister's visit

लोकेशन रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
मऊगंज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर मऊगंज जिले में देवतालाब आएंगे। वे बहुती प्रपात का अवलोकन करेंगे, देवतालाब के प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और स्टेडियम परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कमिश्नर बीएस जामोद और डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कमिश्नर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि –
सुरक्षा और वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करें।
मंच पर केवल सूचीबद्ध विशिष्ट व्यक्तियों को ही प्रवेश दें।
आम जनता के बैठने और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
वर्षाकाल को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता हों।
कमिश्नर ने देवतालाब मंदिर का भी भ्रमण कर साफ-सफाई और साज-सज्जा की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बहुती जलप्रपात का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मुख्यमंत्री के दौरे के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी।



