हमर प्रदेश/राजनीति

कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों की समीक्षा, 15 सितम्बर तक पूरा करने के दिए निर्देश

प्रत्येक कार्य का सत्यापन के बाद ही होगा भुगतान

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में स्वीकृत छोटे-छोटे निर्माण कार्य जैसे-आंगनबाड़ी भवन, देवगुड़ी, घोटूल, कचरा शेट, सामुदायिक शौचालय इत्यादि निर्माण कार्यों को 15 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के लिए सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया है।

विकासखण्डवार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही भुगतान किया जावे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पालन भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। बैठक में बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा सांसद एवं विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में भी प्रगति की समीक्षा किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल सभी जनपद सीईओ तथा निर्माण एजेंसी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button