कलेक्टर ने स्कूल में प्रगतिरत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

गरियाबंद@ लोकेश्वर सिन्हा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं सिविल लाईन मैदान में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। जिसमें आत्मानंद स्कूल में चल रहे निर्माण कार्यो को जल्द एवं गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी को दिये। उन्होंने स्कूल में बेहतर व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र बनाने के लिए आवश्यक पहल और प्रयास करने कहा गया। इस दौरान उन्होंने अध्यापन और सीखने की प्रक्रिया के लिए शिक्षकों को अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version