मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को राशि का अंतरण

कांकेर @ धनंजय चंद। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उनके बैंक खाता में राषि का अंतरण किया।

कांकेर जिला के 4,917 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 2338 हितग्राहियों को 6.9365 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई। इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, राशि के अंतरण पश्चात् हितग्राहियों को संबोधित करते हुए विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही है।

बेरोजगारी भत्ता योजना की राषि और प्रधानमंत्री आवास योजना के किस्त की राषि का आज अंतरण किया गया। इससे लोगों को मकान बनाने में सुविधा होगी तथा बेरोजगारों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगा। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले सभी युवाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version