छत्तीसगढ़

नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गोहरापदर और देवभोग में किया भव्य स्वागत

The Block Congress Committee gave a grand welcome to the newly appointed Congress District President in Goharapadar and Devbhog.

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

देवभोग_ नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गोहरापदर और देवभोग में किया भव्य स्वागत।जिला अध्यक्ष बोले संगठन की मजबूती मेरी प्राथमिकता।
     कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा का आज गोहरापदर मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।वही देवभोग में ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में
जोरदार आतिशबाजी के साथ फूल मालाओं से बेसरा का जोशीला स्वागत किया गया।प्रदेश प्रतिनिधी तपेश्वर ठाकुर ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ को पहली बार जिला अध्यक्ष जैसे पद को जवाबदारी मिली है ,जिसके लिए हम सब संगठन के आभारी हैं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना,वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कर्मठ कार्यकर्ताओं संग रायसुमारी कर ही संगठन को मजबूत करने के दिशा में काम करना मेरा लक्ष्य होगा।स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुंजलराम यादव, दुर्गा चरण अवस्थी ,लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा, अरुण सोनवानी ,मानसिंह दुर्गा गोवर्धन प्रधान ,उमेश डोंगरे ,निरंकार डोंगरे ओंकार लाल सिंह ईमान साहू ,प्रताप महंती, धनसिंह मरकाम ,सोदार कश्यप ,प्रेम आडिल ,पादुनाथ यादव
श्रवण सतपथी ,मेघराम बघेल,राजकुमार प्रधान,महेश्वर बघेल,नीलाधर साहू,गजेंद्र सिन्हा,
 सुग्रीव साहू,अल्तमस खान,देवानंद राजपूत , रामानुज नेताम,दुर्जन साहू, टकधर साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
अमितेश शुक्ल के अगुवानी में राजिम विस क्षेत्र में भी हुआ था भव्य स्वागत_ एक दिन पहले ही सुखचंद बेसरा का राजिम,पाण्डुका,कोपरा, गरियाबंद में भव्य स्वागत किया गया।खास बात यह रहा कि स्वागत कार्यक्रम में अमितेश शुक्ल की मौजूदगी रही।अमितेश शुक्ल के राजनीतिक उत्तराधिकारी उनके पुत्र भवानी जिला अध्यक्ष के रेस में सबसे आगे चल रहे थे।लेकिन संगठन के फार्मूले में एससी वर्ग से आने वाले जमीनी नेता सुखचंद बेसरा सटीक बैठे।स्वागत कार्यकम अमितेश की मौजूदगी और उनके समर्थकों के जोशीला स्वागत से अमितेश ने यह संदेश दिया है कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है।

Related Articles

Back to top button