छत्तीसगढ़
रंजिश में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
The accused who attacked with a knife due to enmity was arrested.

जांजगीर। कोतवाली पुलिस ने एक पुराने केस की रंजिश को लेकर मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर केस वापस लेने की बात पर विवाद करने और जानलेवा हमला करने का आरोप है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 8 तारीख की रात्रि लगभग 11:30 बजे आहत आकाश यादव को आरोपी शिवम यादव ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पुराने केस को वापस लेने के लिए कहा। जब आकाश यादव ने केस वापस लेने से मना कर दिया, तो आरोपी शिवम यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आरोपी शिवम यादव पिता मनोज यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, कालिका होटल के पीछे, जांजगीर के खिलाफ धारा 296, 351 (2).115(2).3(5), 118 (1) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, और आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



