पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

The accused of robbing the former Assembly Speaker was arrested by the police.

“आम नागरिक हो या हाई प्रोफाइल व्यक्ति, हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता” : डॉ संजीव शुक्ला
सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस
छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
क्राइम ब्रांच और थानों की संयुक्त टीमों ने की त्वरित कार्रवाई
रैपिडो चलाने वाला आरोपी राजीव नगर से हिरासत में लिया गया
रायपुर। Raipur पुलिस कमिश्नरेट ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik से मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार सोमवार 18 मई 2026 की सुबह धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। सुबह लगभग 7:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच एवं विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों को तत्काल आरोपी की पतासाजी में लगाया गया। जांच के दौरान घटना स्थल और संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस को सक्रिय करते हुए आरोपी की लगातार तलाश की जाती रही।
Exit mobile version