छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिहमर प्रदेश/राजनीति

भाजपा के लिए दस हजार सदस्य बना प्रदेश स्तर पर अपना झण्डा गाड़ा : इंजी. रवि पाण्डेय

रिपोर्टर : मनोज शर्मा

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेश स्तर मे अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि भाजपा का अभी सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमे पूरे देश मे 10 करोड़ सदस्य और छत्तीसगढ़ मे 60 लाख सदस्य बनाने का टारगेट है। प्रत्येक सांसद को 20 हजार और विधायक को 10 हजार का टारगेट दिया गया है।

जिले के भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय अभी तक 10 हजार सदस्य बना चुके है, जबकि सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इंजी. पाण्डेय गैर सांसद और गैर विधायक मे छत्तीसगढ़ मे प्रथम व्यक्ति है जिन्होने 10 हजार सदस्य का टारगेट पूरा किया है। इसके लिए उन्हें प्रदेश के अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बधाई प्रेषित किया है। रायपुर मे कल भाजपा के कार्यालय मे हुए प्रेस कांफ्रेस मे प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा मे आये इंजी. पाण्डेय ने सदस्यता का नया रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। दस हजार सदस्य बनाने के बाद इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि आज प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ठ संगठन कर्ता, एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मैने दस हजार सदस्य का आंकड़ा पूरा किया है।

उन्होने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे कि कल का हमारा विरोधी आज हमारा मतदाता होगा, आज हमारा मतदाता कल का हमारा सदस्य होगा और वही परसों हमारा सक्रिय सदस्य होगा। इसी अवधारणा के साथ भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति मे आयोजित सदस्यता अभियान की रायपुर मे आयोजित बैठक मे इंजी. रवि पाण्डेय शामिल होंगे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button